फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गन्ना समितियों पर 11 से लगेंगे सट्टा प्रदर्शन मेले, दूर होंगी समस्याएं

Tue, 10 Sep 2024 02:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। आगामी गन्ना पेराई सत्र में किसानों को गन्ना आपूर्ति में कोई परेशानी न हो, इसके लिए गन्ना विकास समितियों पर सट्टा प्रदर्शन मेलों का आयोजन होगा। इन मेलों में उपस्थित अधिकारी, गन्ना पर्यवेक्षक किसानों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका मौके पर ही निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन

गन्ना विभाग की ओर से गन्ना विकास समिति बिजनौर, धामपुर, नूरपुर, नगीना, नजीबाबाद, अफजलगढ़, चांदपुर, स्योहारा, हल्दौर पर 11 सितंबर से गन्ना सट्टा प्रदर्शन का आयोजन शुरू होगा। सट्टा प्रदर्शन मेला दस दिन तक चलेगा। प्रदर्शन मेले में किसानों को गन्ना सर्वे, कैलेंडर आदि के बारे में बताया जाएगा। यदि सर्वे, गन्ना पौधा, पेड़ी, सट्टा संचालन, प्री कलेंडर में दर्ज पौधे, मोबाइल नंबर, गन्ना आपूर्ति के संबंध व अन्य सूचना का अवलोकन कराया जाएगा।
यदि किसी प्रकार की कोई त्रुटि है तो किसान वहां उपस्थित गन्ना विकास समिति के सचिव, गन्ना पर्यवेक्षक को लिखित शिकायत देकर तुरंत सही कराएं।

-भरवाएं ऑनलाइन घोषणा पत्र
डीसीओ के अनुसार आगामी पेराई सत्र के लिए किसानों द्वारा ऑनलाइन घोषणा पत्र भरा जाना है। उन्होंने अभी तक घोषणा पत्र ऑनलाइन नहीं भरा है, वह अपना घोषणा पत्र, वांछित अभिलेखों के साथ 30 सितंबर तक अनिवार्य रूप से भर दें। अन्यथा आगामी पेराई सत्र में सट्टा संचालित नहीं होगा।
विज्ञापन


-डाटा कर दिया जाएगा लॉक
प्री कलेंडर, सट्टा प्रदर्शन मेला में प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण उपरांत डाटा अंतिम रूप से लॉक कर दिया जाएगा। इसलिए किसान गन्ना सट्टा मेल का लाभ उठाते हुए समस्याओं का निस्तारण कराएं।
विज्ञापन

-पीएन सिंह, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें