फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली पर सरधना मंडी सहायक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध वसूली पर सरधना मंडी सहायक निलंबित
विज्ञापन

सरधना। अवैध वसूली के आरोप में दोषी पाए जाने पर सरधना मंडी सहायक को निलंबित कर दिया गया। एक व्यापारी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर वसूली की शिकायत की थी। वहीं मंडी समिति सचिव ने पूर्व सेवानिवृत्त सचिव के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था।
सरधना मंडी सहायक नीलांश पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए व्यापारी अरुण जैन ने शिकायत की थी। मंडी सचिव रमेश राणा और पूर्व सेवानिवृत्त सचिव के बीच नीलांश को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस मामले में मंडी सचिव रमेश राणा ने पूर्व सचिव रमेश पर मोबाइल पर धमकी देने का आरोप लगाया था और शिकायत एसडीएम अमित कुमार भारतीय से की थी। एसडीएम के आदेश पर रमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शासन के निर्देश पर एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने मामले की जांच कराई। इसमें मंडी सहायक पर लगाए गए अवैध वसूली के आरोप सही मिले। सोमवार को सहायक नीलाशं जैन को निलंबित कर दिया गया। मंडी सचिव रमेश राणा ने बताया कि मंडी सहायक नीलांश जैन को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें