फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द मौसम में तापमान सामान्य की तरफ  

Fri, 12 Jan 2018 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लगातार धूप खिलने और कोहरा छंटने से तापमान सामान्य होना शुरू हो गया है। हालांकि शीतलहर से दिन में ठिठुरन के साथ शाम को मौसम सर्द बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले सप्ताह मौसम में फिर तब्दीली आ सकती है।
विज्ञापन


करवट बदलता रहा मौसम
पिछले दस दिनों में मौसम ने कई बार करवट बदली। पहाड़ो पर हुई बर्फबारी से चली शीतलहर और कोहरे ने एक बार को तो पिछले दस वर्षों के न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। लेकिन इसके बाद लगातार धूप निकलने और कोहरा न छाने से तापमान चढ़ना शुरू हो गया। साल की शुरुआत एक जनवरी को अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री तो न्यूनतम 8.6 डिग्री रहा। सात जनवरी तक दिन का पारा 15 डिग्री तो रात का तापमान 5 से 7 डिग्री के बीच रहा। इसके बाद अधिकतम तापमान फिर 20 डिग्री के आसपास पहुंच गया लेकिन 10 जनवरी को न्यूनतम तापमान अप्रत्याशित रूप से 2.9 डिग्री दर्ज हुआ। इसके बाद रात का तापमान भी चढ़ना शुरू हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र पर बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 86 प्रतिशत और न्यूनतम 51 प्रतिशत रही। हवा 4-6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। दिन में पारा .8 डिग्री तो रात का तापमान 1.9 डिग्री बढ़ गया।

शाम को छाए हल्के बादल
बृहस्पतिवार तड़के हल्का कोहरा रहने के बाद दिन भर तेज धूप रही। धूप में तो राहत रही। लेकिन थोड़ा अलग हटते ही शीतलहर सर्दी का अहसास कराती रही। शाम होते-होते हल्के बादल भी नजर आए। लेकिन मौसम में कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन


14 से फिर बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि इस मौसम में अधिकतम तापमान 20-22 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री के बीच सामान्य माना जाता है। अभी मौसम सामान्य बने रहने के संकेत हैं। 14 जनवरी के बाद मौसम फिर सर्द हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें