फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सराफ का 14 लाख रुपये का सोने का सेट हड़पा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर के सराफ शुभम वर्मा का बड़ौत के तीन सराफा कारोबारियों सराफ आलम, जहांगीर और बिलाल ने 206 ग्राम का सोने का सेट हड़प लिया। जिसकी कीमत करीब 14 लाख रुपये है। आरोप है कि तीनों बड़ौत के कई लोगों का पैसा और सोना लेकर फरार हो गए हैं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नील गली सराफा बाजार में शुभम वर्मा की स्वर्ण दर्पण ज्वेलर्स के नाम से सोने के आभूषणों की दुकान है। बड़ौत के तीन सराफ आलम, जहांगीर और बिलाल से 3-4 वर्षों से सोने के आभूषण का व्यापार कर रहे थे। बीती तीन जुलाई की शाम बिलाल एक अज्ञात व्यक्ति के साथ उनकी दुकान पर आया। उसने 250 ग्राम का एक सोने का सेट दिखाने को कहा। शुभम ने बिलाल को 206.820 ग्राम का एक सोने का सेट दिखाया। वह जहांगीर और आलम को फोन करके उनसे सेट ले गया। ग्राहक को पसंद आने पर भुगतान की बात कही। इसकी वीडियो फुटेज उनके पास सुरक्षित है।
तीन दिन उन्होंने सोने के सेट के भुगतान के लिए तीनों को फोन किया। उन्होंने भुगतान करने के लिए चार दिन का समय मांगा। चार दिन बीतने पर वह भुगतान लेने उनकी बड़ौत के बाबूराम मार्केट में दुकान पर पहुंचे, तो उन्होंने आश्वासन दिया कि आज रुपये की व्यवस्था नहीं है। कल तक भुगतान कर देंगे। वह अपने घर लौट आए। एक दिन बाद जब उन्होंने तीनों को फोन किया तो उनके नंबर बंद मिले। शुभम बड़ौत पहुंचा तो उनकी दुकान बंद मिली। आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि तीनों लोग बड़ौत से काफी लोगों का पैसा और सोना लेकर रातोंरात भाग गए। सराफ की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें