फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनार की तलाश में मुंबई पुलिस की छापेमारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र की ट्रेनों से चोरी के जेवरात खरीदने वाला सराफ पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। महाराष्ट्र की ट्रेनों में यात्रियों की चोरी हुई ज्वेलरी खरीदने वाले सराफ को मुंबई जीआरपी ने लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के तारापुरी से हिरासत में लिया है। जीआरपी सराफ को लेकर मुंबई लौट गई।
लिसाड़ीगेट थाने पहुंचे मुंबई जीआरपी के इंस्पेक्टर डीए सोना ने बताया कि ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के सूटकेस और अटैचियों से नकदी और ज्वेलरी चोरी करने की वारदातें लगातार हो रही थीं। जीआरपी ने वारदातों में शामिल जानी खुर्द गांव निवासी एजाज को गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपी ने महाराष्ट्र की करीब एक सौ से भी ज्यादा ट्रेनों में चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि उसने चोरी की ज्वेलरी को तारापुरी निवासी सराफ तौसीफ को बेच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को जीआरपी ने एजाज को साथ लेकर लिसाड़ीगेट थाने में आमद कराई। इसके बाद सराफ तौसीफ की तलाश में छापा मारा। इस दौरान सराफ ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। जीआरपी आरोपी को लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें