फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरधना में नहर पटरी पर गोकशी की साजिश नाकाम, मुठभेड़ में आरोपी नवाब घायल; दो फरार

Tue, 09 Dec 2025 11:04 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सरधना में पुलिस ने नहर पटरी पर गोकशी की तैयारी कर रहे बदमाशों की घेराबंदी की। फायरिंग के दौरान आरोपी नवाब के पैर में गोली लगी, जबकि दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने गाय, तमंचा और गोकशी के औज़ार बरामद किए हैं।

विज्ञापन
मुठभेड़ में गोकश घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना थाना सरधना पुलिस ने गंग नहर पटरी मार्ग पर बाग के पास गोकशी की तैयारी कर रहे तीन बदमाशों को दबोचने के लिए घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

विज्ञापन


एक बदमाश गोली लगने से घायल, दो फरार
मुठभेड़ के दौरान नवाब उर्फ नवाबुद्दीन निवासी रूहासा के पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। उसके दो साथी वसीम उर्फ काना निवासी इस्लामाबाद, सरधना और एक अज्ञात अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

यह भी पढ़ें: नीले ड्रम वाली मुस्कान का खौफ: पति बोला- विधवा मां का अकेला सहारा हूं, जोखिम नहीं लूंगा; पत्नी प्रेमी संग भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से गाय और गोकशी के उपकरण बरामद
पुलिस ने मौके से एक गाय, दाव, रस्सा, गोकशी में प्रयुक्त औज़ार, 315 बोर का एक तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा बरामद किया है।

आरोपी नवाब पर पहले से 14 मुकदमे दर्ज
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि नवाब के खिलाफ हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और गौवध अधिनियम समेत 14 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम फरार बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें