सार
सरधना में पुलिस ने नहर पटरी पर गोकशी की तैयारी कर रहे बदमाशों की घेराबंदी की। फायरिंग के दौरान आरोपी नवाब के पैर में गोली लगी, जबकि दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने गाय, तमंचा और गोकशी के औज़ार बरामद किए हैं।
मेरठ के सरधना थाना सरधना पुलिस ने गंग नहर पटरी मार्ग पर बाग के पास गोकशी की तैयारी कर रहे तीन बदमाशों को दबोचने के लिए घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।