फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खानपुर में हुई चोरी के आरोपियों का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव खानपुर में सोमवार की रात पांच घरों से चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया था। दो दिन बाद भी पुलिस घटना को अंजाम देने वाले चोरों का पता नहीं लगा पाई है। बुधवार को सीओ सरधना और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर जल्द आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांव खानपुर निवासी सुनील पुत्र जयपाल सिंह, सतेंद्र पुत्र जयपाल, विनीत पुत्र अनिरुद्ध, मोनू पुत्र चांदवीर और जितेंद्र पुत्र सुखबीर के घरों से चोरों ने लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया था। दो दिन बीतने पर भी पुलिस घटना के आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष है। बुधवार को सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल गांव खानपुर में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी भी गांव खानपुर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने सीओ सरधना से घटना को लेकर बात की और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर चोरी किया सामान बरामद करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें