फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ भारद्वाज ने 14 साल की उम्र में रच दिया इतिहास, अब सीनियर टीम में खेलेंगे   

Tue, 27 Dec 2016 11:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
शपथ का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डबल ट्रैप शूटर शपथ भारद्वाज ने 14 साल की उम्र में इतिहास रच दिया। उन्होंने नेशनल की सीनियर टीम के लिए क्वालीफाई किया है। ऐसा करने वाले वह देश के सबसे कम उम्र के शूटर हैं। हाल में हुई एशियाई चैंपियनशिप के पदक विजेता अंकुर मित्तल और संग्राम सिंह दहिया टीम के अन्य सदस्य होंगे। शपथ दिल्ली, मैक्सिको और साइप्रस में होने वाले वर्ल्ड कप मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


नवंबर में जयपुर में हुई 60वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर शपथ ने 136/150 का स्कोर बनाकर जूनियर वर्ग में द्वितीय और सीनियर वर्ग में तृतीय रैंक हासिल की थी। पंजाब के पटियाला शहर में 18 से 24 दिसंबर तक वर्ल्ड कप के लिये बनने वाली सीनियर नेशनल टीम के लिये सलेक्शन ट्रायल हुआ। शपथ भारद्वाज ने देश के अंतरराष्ट्रीय शूटरों के साथ खेलते हुए पहले ट्रायल में 122/150 का स्कोर किया। दूसरे ट्रायल में जबरदस्त वापसी करते हुए 136/150 का स्कोर कर दूसरा स्थान पक्का किया। वह अपनी सफलता का श्रेय कोच और शूटर योगिंदर पाल सिंह को देते हैं। भारतीय जूनियर टीम (डबल ट्रैप) के मुख्य कोच विक्रम चोपड़ा ने भी उन्हें बधाई दी है। सेंट मेरीज एकेडमी के प्रधानाचार्य ब्रदर बाबू वर्गीज और शिक्षकों ने भी बधाई दी है। 
विज्ञापन


शपथ के रिकॉर्ड  
फिनलैंड में मई में हुए 8वें इंटरनेशनल शॉटगन कप में खेलते हुए टीम की ओर से सर्वाधिक 128/150 का स्कोर किया। टीम ने रजत पदक जीता।
जर्मनी में अप्रैल में हुई जूनियर वर्ल्ड कप में टीम का सबसे कम उम्र का सदस्य।
केरल में अप्रैल में हुई 35वें नेशनल गेम्स में 13 वर्ष की आयु में अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रिकॉर्ड बनाया। 
12 वर्ष की उम्र में स्टेट (उत्तराखंड) चैंपियन बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें