संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। कोरी भुईयार समाज द्वारा संत कबीर के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि हमें संत शिरोमणि कबीर साहब के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। हमें जातियों के बंटवारे से अलग रहना है।
रोडवेज बस स्टैंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि पिछली सरकारों ने हमें जातियों में बांटकर राजनीति करने की कोशिश की, हमें आपस में लड़ाने की कोशिश की। पश्चिम बंगाल के चुनाव में पूरे हिंदू समाज ने जाति को छोड़कर हिंदू धर्म को इकट्ठा कर एक तरफ चुनाव जिताने का काम किया। लेकिन यह बात समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोगों को पच नहीं रही है। कोशिश की जा रही है कि समाज को बर्बाद कैसे करें, उनकी पार्टी के लोग लोगों को जातियों में लड़ाने का काम करते हैं, लोगों को धमकाने की कोशिश की जाती है। वह दिन गए जब मुल्ला मुलायम सिंह कहते थे कि बच्चों से गलती हो जाती है, जब कांग्रेस कह देती थी कि भारत के संसाधनों पर सिर्फ एक वर्ग का अधिकार है। अब भारत देश एक है और इकट्ठा है।
उन्होंने कहा कि महान संत कबीर दास ने समाज को जोड़ने का काम किया था। सोनिया आंसू बहा रही हैं कि गाजा में जो हत्याएं हुईं उन पर सरकार को कुछ बोलना चाहिए। बांग्लादेश के हिंदुओं के ऊपर नहीं बोलेंगे और गाजा में हो रही हत्या के ऊपर बोलेंगे, यह दोहरा चरित्र अब हम चलने नहीं देंगे। कहा कि जो समाज को डराने धमकाने का काम करेगा, धमकी देने का काम करेगा वह जेल के अंदर जाएगा। इस मौके पर सुभाष प्रधान, अमरीश कुमार, धीरज पहाडपुरिया, देवेंद्र कुमार, योगेश कुमार, डाॅ. राजकुमार, जयभगवान, मनोज कुमार और मिंटू आदि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
संत शिरोमणी कबीर के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में विचार रखते हुए पूर्व विधायक संगीत सोम। (म