फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट कटै मिटै सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत...  

Sun, 01 Apr 2018 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहरभर में रामभक्त हनुमान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में घंटे घड़ियाल बजाकर हनुमान जी की आरती कर चोला चढ़ाया गया। जगह-जगह भंडारों का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

 बुढ़ाना गेट स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। ध्वजारोहण कर हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया। हवन में मुख्य यजमान अनिल शर्मा रहे। सांसद  राजेंद्र अग्रवाल ने पूर्ण आहुति दी। मुख्य भोग विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और आईआईएमटी विवि के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने लगाया। भजन राजेश पांडेय एंड पार्टी ने गाए। मंदिर प्रबंधक अनिल पाठक, अशोक कपिल, डा. गौरव पाठक,  वैभव पाठक रहे। शिव चौक बागपत गेट स्थित प्राचीन भोले शंकर शिव मंदिर में हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने चोला चढ़ाया। सतीश राजपूत, अर्पित कंसल, हर्ष गुप्ता, दीपक शर्मा रहे। सदर बाजार स्थित हनुमान चौक पर दक्षिणमुखी संकट मोचन हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन सदर व्यापार मंडल ने किया। मुख्य अतिथि एसएसपी मंजिल सैनी रही। छावनी क्षेत्र स्थित बालाजी धाम मंदिर से महामंडलेश्वर महेंद्र दास महाराज के सानिध्य में ध्वज यात्रा निकाली गई। इसमेें नितिन, सचिन, जतिन बालाजी का सहयोग रहा। 

भजन कीर्तन किया
बाबा मनोहरनाथ मंदिर में महामंडलेश्वर मां नीलिमानंद महाराज ने पूजन कराया। नेहरूनगर में बालाजी कुंज में भजन कीर्तन किया गया। लिसाड़ी गेट स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में बाबा को चोला चढ़ाया गया। माधवपुरम में हनुमान मंदिर, मुलताननगर दिनेश विहार में डमरू वाले मंदिर से खाटू श्याम मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। सौरभ शर्मा, प्रभात शर्मा, कुलदीप मंगल, भूपेश सिंहल, जितेंद्र शर्मा, संजीव यादव, प्रशांत व प्रवीण आदि रहे। 
विज्ञापन


सुंदरकांड का पाठ किया
गंगानगर नेहरूनगर स्थित शिव मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। हवन के बाद 56 भोग लगाया गया। पंडित कन्हैया झा, मंजीत, आरके सक्सेना, योगेश, शिवम, डॉ. घनश्याम, अनिल शर्मा मौजूद रहे। बी ब्लॉक स्थित अर्द्धनारीश्वर शिव मंदिर, डिवाइडर रोड शनि मंदिर स्थित हनुमान मंदिर, कसेरूबक्सर स्थित हनुमान मंदिर, गंगा कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर में दुर्गा सेवा समिति द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। हरेंद्र तेवतिया, राजेश, गुलाब, अशोक, राजीव रहे। पीएल शर्मा रोड स्थित श्री दक्षिणमुखी पंचमुखी हनुमान मंदिर में महाआरती की गई। पूर्व महापौर हरिकांत अहलुवालिया ने पूजा की। अरुण गुप्ता, संजीव किशोर गुप्ता, पिंकी अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, संजय गोयल, रविकांत , इशांत, सरबजीत कपूर, जयप्रकाश, योगेश वर्मा, गोपाल, दीपक और मुकुल मित्तल आदि मौजूद रहे। 

अखंड रामायण का पाठ 
सदर स्थित हनुमान मंदिर को फूलों से सजाया गया। पंडित भगवान देव शास्त्री ने बताया कि अखंड रामायण का पाठ करने के बाद चोला चढ़ाया गया। 56 भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया। दिल्ली के कलाकारों ने भजनों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। पंडित वरुण देव शास्त्री, पूर्व सभासद दिनेश गोयल, मंजू गोयल, गौरव गोयल, आकाश गोयल, विकास गोयल, मुकेश ठाकुर मौजूद रहे।

विहिप ने की महाआरती
विश्व हिंदू परिषद महानगर द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर 16 प्रखंडों में 50 स्थानों पर महाआरती की गई। इस मौके पर सोनी भगत जी, निमेश वशिष्ठ, संतराम शर्मा, मधुबन पंवार, नीरज गोयल, पवन कश्यप, हिमांशु, ऋषि, मोहित, अर्चित जैन, अजय शर्मा, जतिन विकल, अंशुल बैंसला, विकास आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें