परीक्षितगढ़ (मेरठ)। थाना क्षेत्र के मवी गांव के जंगल में सोमवार को युवक ने प्रेमिका संजीदा की गर्दन रेतकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
मवी गांव निवासी सौरभ उर्फ छोटे का पड़ोसी विवाहित संजीदा से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सौरभ और महिला में नौ माह को अपने पास रखने को लेकर विवाद चल रहा था। इससे गुस्साए सौरभ ने ईख के खेत में संजीदा की गला रेतकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने खुद ही थाने पहुंचकर हत्या की जानकारी दी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार को परिजनाें ने गांव के कब्रिस्तान में संजीदा के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। वहीं सौरभ ने पूछताछ में बताया कि वह मजदूरी कर सारे रुपये संजीदा को देता था। इस चक्कर में उस पर डेढ़ लाख का कर्ज भी हो गया। इसके बाद भी संजीदा उसके साथ रहने के लिए तैयार नहीं थी। थानाध्यक्ष मिथुन दीक्षित ने बताया कि आरोपी सौरभ को जेल भेज दिया गया है।