फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी से मिले संजय खोखर के बेटे, हत्या की सीबीआई जांच की मांग, आरोपों से घिरे एसपी बागपत का तबादला

Sun, 16 Aug 2020 07:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
cm yogi aaditynath - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या के बाद रविवार को के दोनों बेटों ने सांसद डॉ सत्यपाल सिंह के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुकदमे के वादी मनीष खोखर ने सीएम योगी आदित्यनाथ से सीबीआई जांच की मांग की। उधर, संजय खोखर की हत्या के बाद आरोपों से घिरे एसपी अजय कुमार सिंह का तबादला हो गया है। 

विज्ञापन


रविवार को पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर के दोनों बेटे सांसद सत्यपाल सिंह के साथ योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और हत्या के मामले में सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने सीएम से यह भी कहा कि पुलिस और कुछ स्थानीय नेताओं ने वारदात के बाद उनसे तहरीर लिखवा ली।

उन्होंने संदेह जताया था, लेकिन उस पर ही नामजद मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। सीएम से मांग करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की सीबीआई जांच होनी चाहिए। वह किसी निर्दोष को जेल नहीं जाने देना चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी से घिरे एसपी बागपत का मिर्जापुर तबादला
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या के बाद आरोपों से घिरे एसपी अजय कुमार सिंह का तबादला हो गया है। उन्हें मिर्जापुर का एसपी बनाया गया है, जबकि गोरखपुर में तैनात अभिषेक सिंह को जिले का नया कप्तान बनाया गया है।

बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा ने एसपी पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया था। इसके अलावा संगठन के पदाधिकारियों ने भी उनकी शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ से की थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें