फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा का संभाल रहे दायित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिटाइजर टीम संभाले हैं कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा जिम्मा
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना वायरस से जंग में डॉक्टर, पुलिस, मीडिया और सफाई कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पूरा देश इन कोरोना योद्धाओं के समर्पण की सराहना कर रहा है, लेकिन इन सबके बीच कुछ लोग और हैं जिन्होंने इन सभी कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा का भी जिम्मा उठाया है। हम बात कर रहे हैं शहर को संक्रमण से बचाने वाली सैनिटाइजर टीम की जो कोरोना के खिलाफ अप्रत्यक्ष रूप से जंग में शामिल है। यह टीम रोजाना दिनभर सड़कों, कॉलोनियों, पुलिस थानों, पुलिस वाहनों, अस्पतालों और झुग्गी झोपड़ी में दवा का छिड़काव कर रही है। शनिवार को भी इस टीम ने शहर के कई थानों, बैंक परिसरों और स्लम एरिया में छिड़काव किया। टीम का नेतृत्व कर रहे मनोज सिंह और तरुण सिंह ने बताया कि यह वह समय है जब हर व्यक्ति को इस जंग में सहयोग देना चाहिए। संक्रमण को रोकने के लिए सैनिटाइजेशन बहुत जरूरी है। जहां जरूरत होती है हम वहां पहुंचकर सैनिटाइजेशन करते हैं। आंतरिक क्षेत्रों में आइसो प्रोपाइल एल्कोहल और बाहरी क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें