फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सफाईकर्मी की पिटाई, निगमकर्मियों का थाने में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर के गगोल सड़क पर शनिवार सुबह चार युवकों ने एक सफाईकर्मी की पिटाई की। इस घटना के बाद निगमकर्मियों ने परतापुर थाने में हंगामा किया। पीड़ित सफाईकर्मी सचिन ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

सचिन ने बताया कि ड्यूटी जाते समय गुड्डू और उसके दोस्तों ने उसे रोका। उन्होंने लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की। आरोपी उसे अधमरी हालत में छोड़कर भाग निकले। निगम कर्मी तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर थाने में धरने पर बैठ गए। थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। सुपरवाइजर आशीष ने जाति सूचक शब्दों के प्रयोग को गलत बताया। उन्होंने कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि तहरीर पर कार्रवाई हो रही है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें