फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में संघर्ष, युवक के माथे पर लगी गोली, सपा कार्यकर्ता को गिराकर पीटा  

Tue, 27 Jun 2017 11:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बनीसराय कोतवाली में सोमवार रात दो युवकों में विवाद के बाद फायरिंग और पथराव हो गया। पिस्टल से चली गोली एक युवक के माथे पर जाकर लगी। जिसके विरोध में भीड़ ने एक सपा कार्यकर्ता को सड़क पर गिराकर पत्थरों से पीटा। पुलिस ने दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


बनीसराय स्थित सुतली वाली गली निवासी जाहिद पुत्र हनीफ सपा कार्यकर्ता है। जाहिद सोमवार रात अपने साथी शकील उर्फ पिस्टल के साथ शराब पी रहा था। आरोप है कि दोनों में शराब के पैसों के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इस बीच पड़ोस में रहने वाला जुल्फिकार पुत्र इश्तखार अपने भाई बब्बल के साथ पहुंचा और बीचबचाव करने लगा। आरोप है कि जाहिद पक्ष के युवकों ने जुल्फिकार को पीट दिया। भाई बब्बल ने विरोध किया तो जाहिद ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। एक गोली बब्बल के माथे पर जाकर लगी। 

घायल बब्बल पक्ष के लोगों ने गोली मारकर भागते जाहिद को पकड़ लिया और सड़क पर गिराकर उसे जमकर पीटा। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गये। सूचना पर एसओ कोतवाली विजय गुप्ता, सीओ कोतवाली रणविजय सिंह मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों घायलों को आनंद अस्पताल में भर्ती कराया है। एसओ का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने पहुंचकर बचाया सपा कार्यकर्ता:
फायरिंग करने के आरोपी जाहिद की भीड़ ने बुरी तरह से पीटा। अगर कोतवाली पुलिस समय से नहीं पहुंचती तो उसके साथ अनहोनी हो सकती थी। एसओ कोतवाली का कहना है कि अस्पताल में पुलिस तैनात की गई है। आरोपी जाहिद का पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें