बहसूमा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपने शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रविवार को कस्बा स्थित श्री दुर्गा मंदिर परिसर में एक बस्ती कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
रामराज खंड के खंड संघचालक मास्टर ब्रह्मचारी सिंह ने कहा कि प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति की भावना जागृत रहनी चाहिए। कानून का पालन करना, स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना और अपनी भाषा व संस्कृति को बढ़ावा देना राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की अपील भी की। सह जिला कार्यवाह अंकुश भारद्वाज ने कहा प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति की भावना जागृत रहनी चाहिए। अमृत वचन विकास कुमार द्वारा प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर भाजपा नेता विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, अमित गोयल आदि रहे।