फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसआईआर सहायता केंद्र लगाएंगे संगीत सोम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण फॉर्म को लेकर जागरूकता अभियान तेज हो गया है। भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सिंह सोम ने बृहस्पतिवार को जनता से अपील करते हुए कहा कि एसआईआर फॉर्म भरना प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से यदि एक भी व्यक्ति छूट गया तो हमारा राष्ट्रीय सुरक्षा कवच अधूरा रह जाएगा।
विज्ञापन

संगीत सोम ने बताया कि शुक्रवार से सरधना नगर के सभी 25 वार्डों में मतदाता सहायता केंद्र संचालित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और समाज के जागरूक लोग नागरिकों को फॉर्म सही ढंग से भरने में सहायता देंगे। नए मतदाताओं का पंजीकरण कराएंगे। संगीत सोम ने कहा कि हर नागरिक जागरूक होकर इस अवसर का लाभ उठाए। उन्होंने नगर के लोगों से आग्रह किया कि वह अपने वार्ड केंद्र पर समय निकालकर पहुंचें, फॉर्म भरें और देश की सुरक्षा एवं लोकतांत्रिक संरचना को मजबूत करने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें