उत्तर प्रदेश के मेरठ में सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे के बाद दुनिया का कोई भी देश मुझे वीजा देने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार समस्याओं का निराकरण कर रही है।
पढ़ें : यूपी विधानसभा में विस्फोटक मिलने पर संगीत सोम का बड़ा बयान
महावीर चौक स्थित एक बैंक्वटहाल में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकारें समस्याएं पैदा करने के लिए नहीं, उनका समाधान करने के लिए हैं। दवा व्यापारियों से उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी उनसे रिश्वत मांगता है, तो उसके बारे में उन्हें बताएं, उसकी खाट खड़ी करने का काम वह स्वयं करेंगे। गुंडागर्दी करने वालों, रंगदारी मांगने वालों का इलाज सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर से उन्हें विशेष लगाव है। इसकी वजह से पूरी दुनिया में इतना चर्चाओं में आ गया हूं कि कोई भी देश मुझे वीजा देने को तैयार नहीं है। दंगे के बाद से मैं कहीं विदेश यात्रा पर नहीं गया हूं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/