फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस : 37 शिकायतों में से तीन का निस्तारण

विज्ञापन
सरधना। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याएं सुनते एडीएम प्रशासन व एसपी देहात। सं
विज्ञापन
सरधना। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयवर्धन तोमर की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान तहसीलदार ज्योति सिंह भी मौजूद रही। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी 37 शिकायतों को सुनते हुए तीन का मौके पर निस्तारण किया। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत और समाज कल्याण विभाग से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। तहसीलदार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि केवल कागजी निस्तारण न किया जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही लंबित मामलों की समीक्षा कर उन्हें शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश भी दिए गए। उप जिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें