फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस : 64 में चार का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
सरधना। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
सरधना। तहसील सरधना में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 64 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता एसीएम मृदुला दुबे ने की। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पैमाइश, राजस्व अभिलेखों में त्रुटियां, बिजली बिलों की गड़बड़ी, जलनिकासी एवं नालों की सफाई, पेयजल आपूर्ति, ग्राम पंचायत स्तर की अनियमितताएं तथा सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने जैसी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। एसीएम मृदुला दुबे ने निर्देश दिए कि सभी लंबित शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। इस मौके पर नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार, राहुल सिंह, ज्योति कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें