मेरठ। लखनऊ में हुए अग्निकांड में असमय जान गंवाने वाले छात्रों की आत्मा की शांति के लिए सपाइयों ने शुक्रवार को कैंडल मार्च निकालकर और मौन धारण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी के नेतृत्व में बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा कचहरी गेट पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस दौरान योगेंद्र जाटव, केपी मावी, अमित शर्मा, सम्राट मलिक, अजय अधाना, पुष्पेंद्र कसाना, विजयपाल कश्यप, डॉ. नासिर सुल्तान, सुंदर वाल्मीकि, मृदुल यादव, अनीता पुंडीर, हरप्रीत आहूजा ने इस घटना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिएं। इस दौरान ओम प्रकाश खटीक, एहतेशाम इलाही, इकराम बालियान, शिवा राजपूत, अशोक कुशवाहा, अंकुर त्यागी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो