फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरूरपुर थाने में दलालों का प्रवेश निषेध का नोटिस चस्पा

विज्ञापन
सरूरपुर। थाना में चस्पा दलाल प्रवेश निषेध का नोटिस। संवाद
विज्ञापन
सरूरपुर। थाने में दलालों की सक्रियता पर रोक लगाने के उद्देश्य से थाना परिसर में दलालों का प्रवेश निषेध का नोटिस चस्पा किया गया है। बताया जा रहा है कि एक फरियादी ने थाना प्रभारी से शिकायत की थी कि प्राथमिकी दर्ज कराने के नाम पर उससे 40 हजार रुपये लिए गए। थाना प्रभारी गौरव सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दलालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने का भरोसा दिलाकर एक व्यक्ति ने उससे 40 हजार रुपये की मांग की और रकम भी ले ली। बाद में जब मामले की जानकारी थाना प्रभारी तक पहुंची तो उन्होंने पूरे प्रकरण की जानकारी जुटानी शुरू की। साथ ही थाना परिसर में स्पष्ट शब्दों में दलालों का प्रवेश निषेध नोटिस चस्पा करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें