सरधना। नगर में सपा नेता आजम खां की रिहाई के बाद कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। संगठन
सरधना। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान मंगलवार को जेल से रिहा हो गए। उनकी रिहाई की खबर मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह और खुशी का माहौल छा गया।
सरधना में सपा नेता मुख्तार खान के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर आजम खान की रिहाई का स्वागत किया और एक-दूसरे को बधाई दी। मुख्तार खान ने कहा आजम खान की रिहाई से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह है। यह सच्चाई की जीत और अन्याय के खिलाफ एक बड़ा संदेश है। इस मौके पर कारी रिहान, तंसीर शेख, वकील अहमद, गयूर अली, इरशाद अंसारी, राकिब अंसारी, असलम अंसारी, जुल्फिकार, हामिद अब्बासी, अब्दुल रहमान, अफजल खान, रहमत इलाही और शहजाद कुरैशी शामिल रहे।