फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक मुद्दे बने पीएम के मन की बात

Mon, 26 Nov 2018 02:05 AM IST
amarujala
विज्ञापन
meerut - फोटो : meerut
विज्ञापन

विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 50 वीं मन की बात का प्रोजेक्टर के जरिए सीधा प्रसारण देखा और सुना।  प्रधानमंत्री ने कहा कि  मन की बात देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए  एक नम्र और छोटा सा प्रयास है। यदि भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्र में जाकर जनता के मन की बात भी जाने तो सारी समस्याओं का निदान हो जायेगा। इसके लिए प्रदेश की 40 विधानसभा क्षेत्रों में चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
मन की बात की गोल्डन जुबली आयोजन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेडियो पर प्रसारित कार्यक्रम में बालिका शिक्षा, प्रदूषण घटाने, नशीले पदार्थों के इस्तेमाल को रोकने जैसे तमाम समाज से जुडे मुद्दों पर बात रखी। उन्होंने कहा कि रेडियो जन-जन से जुड़ा है। मुझे रेडियो की ताकत का अंदाजा था। इस कम्यूनिकेशन रीच की बराबरी किसी भी संचार माध्यम से नही की जा सकती।
विज्ञापन

युवाआें पर किया फोकस
मोदी ने मन की बात में युवाओं पर फोकस किया। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं की यह खूबी है कि वे ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे, जिस पर स्वयं उन्हें विश्वास न हो। पर जब वे किसी चीज पर विश्वास करते है तो फिर सब कुछ छोड़ कर उसके पीछे लग जाते है। भारत जैसे देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए यही जरूरी है।  कहा कि मोदी आएगा और चला जाएगा, लेकिन यह देश अटल रहेगा। 130 करोड़ देशवासियों की छोटी-छोटी ये कहानियां हमेशा जीवित रहेगी। इस देश को नई प्रेरणा और उत्साह से नई ऊंचाईयों पर लेती जाती रहेंगी।
मेरठ के दक्षिण विधानसभा में होगी चौपाल
प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता से जुड़ने का माध्यम है कि संवाद करें। इसी कड़ी में उप्र के 40 विधानसभा क्षेत्रों में चौपाल आयोजित की जाएंगी। दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर के मुताबिक मेरठ का दक्षिण विधानसभा क्षेत्र इसके लिए चुना गया है। इसलिए पंचायतें भी इसी विधानसभा में होगी। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है। कार्यक्रम में छात्रों, अध्यापकों, चिकित्सिकों , किसानों, युवाओं आदि ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया।
महिलाओं की रही खासी संख्या
कार्यक्रम में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं की खासी उपस्थिति रही। महिलाओं ने इसके लिए पहले ही पूरी टीम तैयार की थी और इसका संदेश भी लगातार प्रसारित किया था। इसी का परिणाम रहा कि कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही यह हॉल खचाखच भर गया और आधा हाल महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से भरा रहा।
यह रहे कार्यक्रम में मौजूद
इस मौके पर मेरठ महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, एमएलसी डा. सरोजनी अग्रवाल, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल अरुण वशिष्ठ,  पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष वर्षा कौशिक,  गजेन्द्र शर्मा, आलोक सिसौदिया, मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा,  विमला शर्मा, राखी त्यागी, पीयूष शास्त्री, सुरेन्द्र भड़ाना, राजीव गोयल, प्रवेश गुमी,  सीमा श्रीवास्तव, हेमा पंत, मीनल गौतम, ममता त्यागी, विनित अग्रवाल शारदा, जयकरण गुप्ता, विपुल सिंघल, अजय गुप्ता, संजीव अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, रवीश अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, नितिन, विपिन जिंदल, विवेक रस्तौगी, डा. वकुल रस्तौगी, अजय भारती, समीर चैहान, अरविंद उर्फ पिंटू, अशोक, विरेंद्र शर्मा, अनुज वशिष्ठ, नरेंद्र राष्ट्रवादी, राजेश रूहेला, संजना रस्तोगी, सपना अग्रवाल, राजकुमार मांगलिक, वीर सिंह सैनी, आयुष चपराना, अमरीश चपराना, ललित मोरल, अनिल तोमर, अरुण नागर, राजेंद्र नागर, प्रदीप चपराण, रोहित नानपुर, विकास शर्मा, नीरज शर्मा, अनिल शर्मा, हर्षपाल, विनोद गुर्जर, जसबीर, हरीश ठेकेदार, सुमित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



मन की बात का इंसेट
नहीं रखा गया वरिष्ठता का ध्यान
मेरठ। विवि में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में भाजपाइयों ने वरिष्ठता का ध्यान ही नहीं रखा। कई वरिष्ठ भाजपाइयों को आगे की पंक्ति में जगह नहीं मिली पर वेे शालीनता से पीछे जाकर  बैठ गए। अगली पंक्ति में बैठे भाजपाइयों ने भी यह जहमत नहीं उठाई कि वरिष्ठ लोगों को आगे जगह देते। सीट छोड़ते और पिछली पंक्ति में चले जाते। मसलन, पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया पिछली सीट पर जाकर बैठ गए। अगले पंक्ति पर बैठे कई लोगों ने उन्हें सीट ऑफर ही नहीं की और जमे रहे। हालांकि कुछ भाजपाई बाद में इसकी चर्चा करते नजर आए कि महानगर भाजपा में अब अजब अनुशासनहीनता का चलन शुरू हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें