फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आजादी की लड़ाई में प्रवासी भारतीयों के योगदान को नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
इतिहासकार डॉ. किरण सिंह सहयोग रत्न-2026 से सम्मानित, युवाओं से शहीदों को जानने का आह्वान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सहयोग सामाजिक संस्था की ओर से आजादी की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मंगल पांडेय नगर में आजादी की लड़ाई में प्रवासी भारतीयों का योगदान विषय पर विशेष परिचर्चा हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ नीलम मिश्रा एवं अरुणा पंवार ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रामकुमारी, कमलेश तन्हा और डॉ. चुन्नी रस्तोगी ने सामूहिक वंदे मातरम् गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता प्रमुख इतिहासकार डॉ. किरण सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में विदेशों में बसे भारतीयों की भूमिका महत्वपूर्ण रही। अमेरिका में लाला हरदयाल और करतार सिंह सराभा ने सैन फ्रांसिस्को में गदर पार्टी का गठन कर गदर अखबार निकाला। श्यामजी कृष्ण वर्मा ने लंदन में इंडिया हाउस की स्थापना की। डॉ. किरण सिंह ने गुमनाम शहीदों पर शोध के लिए उन्हें सहयोग रत्न-2026 की उपाधि देकर सम्मानित किया गया।
संस्था अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश शांडिल्य ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है और इसमें प्रवासी भारतीयों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक दीवान गिरी गोस्वामी ने महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका प्रवास और वहां से लौटने के बाद स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ. प्रेम कुमार शर्मा, पंडित आशुतोष, डोरी लाल भास्कर, धर्म सिंह आर्य, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें