संवाद न्यूज एजेंसी,
मेरठ। विजय दिवस पर कर्तव्य संगठन ने 1971 भारत- पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को खालसा इंटर कॉलिज में श्रद्धांजलि देकर नमन किया।
कर्तव्य संगठन के महासचिव रणजीत सिंह जस्सलन ने शहीद हुए जवानों की बहादुरी से लड़े युद्ध के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सेना के जनरल नियाजी ने भारतीय जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के सामने एक लाख सेना के साथ आत्मसर्म्पण किया था। इस मौके पर कवि डॉ. ईश्वर चन्द गंभीर ने अगर आंखे तेरी तो आंखे फांड देंगे, जहां सोचा नहीं तूने तिरंगा लहरा देंगे हम की रचना सुनाकर शहीद सैनिकों को नमन किया। सदभावना समिति के सरंक्षक श्रीएम के मानव ने कहा अपने बच्चों को देश प्रेम की गाथाएं सुनाकर देशप्रेम के प्रति प्रेरित करें। इस मौके पर सुदेश जख्मी, कादिर फारुखी, प्राचार्य सतनाम कौर और मेघा शर्मा ने शहीद अमर सैनिकों को नमन किया।