फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रतियोगिता में सलीना रही प्रथम

विज्ञापन
सरधना। संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में प्रतियोगिता का आयोजन किया
विज्ञापन
सरधना। संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में मंगलवार को भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज के साइंस क्लब के सहयोग से किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गाजियाबाद ब्रांच ऑफिस से आए रिसोर्स पर्सन मनोज भारद्वाज ने छात्रों को भारतीय मानक ब्यूरो की भूमिका और कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार बीआईएस हमारे जीवन में गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करता है। विद्यालय प्रबंधक ब्रदर चाको, प्रधानाचार्य विनय कुमार और उपप्रधानाचार्य ब्रदर जीत ने मनोज भारद्वाज का स्वागत किया और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सलीना, द्वितीय शायान, तृतीय रिहान, स्नेह, अरशान अहमद, आर्यन और आर्यन प्रजापति संयुक्त रूप से रहे। विजेताओं को सम्मानित किया गया। आयोजन में साइंस क्लब के मेंटर प्रेम कुमार सनी, सचिन कुमार अवस्थी और नवीन की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें