फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सांझी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई कलात्मकता

विज्ञापन
सरधना। संत जोसफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में चित्रकला विभाग द्वारा सांझी प्रतियोगिता का आयोजन किया ग
विज्ञापन
सरधना। संत जोसफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्राचार्या सिस्टर क्रिस्टीना लुईस के निर्देशन में चित्रकला विभाग द्वारा सांझी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संयोजिका शबाहत रही। प्रतियोगिता का उद्देश्य पारंपरिक भारतीय लोककला सांझी को संरक्षित करना एवं विद्यार्थियों में सृजनात्मक अभिरुचि को प्रोत्साहित करना था। बीए कला संकाय के छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, प्राकृतिक दृश्यों और पारंपरिक अलंकरणों को सांझी कला के माध्यम से अत्यंत सूक्ष्मता और कलात्मकता को प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगे कागजों की कटिंग एवं डिजाइनों ने सभी को आकर्षित किया। शबाहत ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि सांझी भारतीय लोककला की अमूल्य धरोहर है, जिसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें