दौराला - दौराला ब्लॉक में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में शामिल क्षेत्र पंचायत सदस्य। स्रोत :
दौराला (मेरठ)। सरधना रोड स्थित अलीपुर गांव में शराब के ठेके के सेल्समैन मुजफ्फरनगर के पीपलशाह निवासी अमित (30) की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। अमित ठेके से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था।
भाई मोहित के अनुसार, दो भाइयों में अमित सबसे बड़ा था। उनके पास लगभग 10 बीघा खेती की जमीन है। मोहित खेती करता है, जबकि भाई अमित अलीपुर गांव के शराब ठेके पर सेल्समैन का कार्य करता था। रविवार को अमित बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। सरधना रोड स्थित केमिकल फैक्टरी के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव की पहचान हाेने के बाद मोर्चरी भेज दिया। मोहित ने बताया कि उसका भाई शादीशुदा था, लेकिन कुछ कारणों के चलते पत्नी से अलग हो गया था। मोहित ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।