सरधना। सेंट जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में देश के समग्र विकास और प्रगति में सरकारी बजट की भूमिका
सरधना। सेंट जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में देश के समग्र विकास और प्रगति में सरकारी बजट की भूमिका विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने बजट की उपयोगिता, आर्थिक विकास में योगदान और सामाजिक संरचनाओं पर उसके प्रभाव को लेकर प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणामों में बीकॉम की साक्षी ने प्रथम, बीए की विशाखा द्वितीय और बीए की लवीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ. अशोक सोम ने कहा कि सरकारी बजट यह सुनिश्चित करता है कि संसाधनों का वितरण जरूरत के अनुसार हो। यह न केवल देश की आधारभूत संरचना को मजबूत करता है, बल्कि सामाजिक व आर्थिक असमानताओं को भी कम करने में सहायक होता है। भारत आज जीडीपी के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर है। इससे यह समझना जरूरी हो जाता है कि बजट का प्रबंधन और उसका समुचित क्रियान्वयन कितना अहम है। इस अवसर पर नीतू, डॉ. कविता, नेहा शामिल रहे।