फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज रहे भोले बाबा, निराले गोटे में

Fri, 05 Oct 2018 01:59 AM IST
amarujala
विज्ञापन
meerut - फोटो : meerut
विज्ञापन
 जिमखाना मैदान में आयोजित श्री श्याम मोरवी मंडल की एक शाम भोले के नाम भजन संध्या में पहुंचे भक्त प्रसिद्ध गायक लखबीर सिंह लक्खा के भजनों पर जमकर झूमे। भक्तों की मांग पर लक्खा ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाए। सज रहे भोले बाबा, निराले गोटे में, शिव शंभु डमरू वाले, कांवड़ महिमा और चलो भोले के दरबार गाकर उन्होंने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ गायक गौरव बंसल ने गणेश वंदना से किया। कार्यक्रम में समय-समय पर झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया। इसमें मुख्य रूप से राधा कृष्ण, मां काली, शिव बारात, बाबा का औघड़ रूप वाली झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम का उद्घाटन लोकेश गर्ग, जितेंद्र मणी और नीरज मित्तल ने किया। संचालन गुरु चरण अरोड़ा ने किया। इस मौके पर पवन गर्ग, दीपक सिंघल, संजीव अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राजू फूलवाले, हर्षित, गिरीश सक्सेना, मनोज कौशिक, साबिर, बिल्ले, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें