फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत भगवान तक पहुंचने का माध्यम : सौरभ सागर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैडेन्जा सोसायटी में जैन मंदिर का शिलान्यास, आचार्य सौरभ सागर ने किया भूमि पूजन
विज्ञापन

भक्तिमय वातावरण में रखी गई मंदिर की प्रथम शिला
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित शताब्दी नगर मेट्रो स्टेशन के सामने कैडेन्जा सोसाइटी में दिगंबर जैन मंदिर के निर्माण का शुभारंभ आचार्य सौरभ सागर महाराज के सानिध्य में हुआ। मंत्रोच्चार और मंत्र जाप के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। सौरभ सागर महाराज ने कहा कि संत भगवान तक पहुंचने का माध्यम होते हैं। परमात्मा के बिना जीवन सार्थक नहीं हो सकता।
प्रथम शिला रखने का सौभाग्य सुधीर जैन को प्राप्त हुआ। चित्र अनावरण अनिल जैन, आदित्य जैन और आयुष जैन ने किया। आचार्य सौरभ सागर ने कहा कि मंदिर बनाने की कल्पना मात्र से ही भूमि पवित्र हो जाती है। मकान तो दुनिया में मनुष्य और जीव जंतु सभी बनाते हैं। कोई घोंसला बनाता है तो कोई गुफा। मनुष्य ही ऐसा सौभाग्यशाली है जो भगवान का जिनालय बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौलिक जैन ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। पार्श्वनाथ सेवा समिति पंजाबीपुरा, साधु सेवा समिति, सुशांत सिटी, कालिंदी, सूर्या पैलेस, दिल्ली और सरधना समाज से पहुंचे गुरु भक्तों ने समारोह में भाग लेकर आचार्य का आशीर्वाद प्राप्त किया। वीरेंद्र जैन ने बताया कि आचार्य सौरभ सागर महाराज का अगला मंगल विहार सरधना के लिए होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें