मेरठ। भावनपुर थाना के गांव नंगलाशाहू निवासी आलिम पुत्र यूनुस शुक्रवार की सुबह अपने घर के बाहर खडा हुआ था। आरोप है कि तभी उसके चाचा फुरकान उसका बेटा गुफरान, सहरान, और उसकी पत्नी आएं और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। वही शोर शराबा सुनकर उसके पिता यूनुस, बहन अनम, सरनुमा ने विरोध किया तो सभी ने एकराय होकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वही मारपीट के दौरान आलिम, यूनुस, बहन अनम और मां सरनुमा घायल हो गए। वही सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी करते हुए घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक सामुदायिक केंद्र भेज दिया। इस संबंध में आलिम ने सभी को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी। एसओ जोगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्यवाही की जा रही है। संवाद