फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सैफी समाज ने 52वां स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सैफी समाज ने आज अपना 52वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। यह समाज परंपरागत रूप से लोहे और लकड़ी के कार्य से जुड़ा है। सैफी संघर्ष समिति ने भी यह स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी अपनी टीम के साथ प्यारेलाल शर्मा जिला चिकित्सालय पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने मरीजों और तीमारदारों को फल एवं जूस वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सैफी नाम का निर्धारण आज से 51 वर्ष पहले छह अप्रैल 1975 को अमरोहा में हुआ था। एक विशाल जनसभा में देशभर से हजारों लोग एकत्र हुए थे। स्वतंत्रता सेनानी उस्मान फारक़लीत सहित हजारों गणमान्य व्यक्तियों की सहमति से यह नाम तय किया गया। यह समाज देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है। कार्यक्रम में सलीम सैफी, सुआलेहीन सैफी, नसीम आलम, आरिफ सैफी, गुलजार सैफी, चांद सैफी और इमरान सैफी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें