मेरठ। सहयोग सामाजिक संस्था की ओर से प्रथम स्वतंत्रता संग्राम और मेरठ सैनिक विद्रोह विषय पर परिचर्चा की गई। मुख्य वक्ता इतिहासकार डॉ. किरण सिंह ने 10 मई 1857 को मेरठ से शुरू हुई क्रांति को जनक्रांति बताया और अपने शोध के तथ्य साझा किए। वक्ताओं ने गुमनाम शहीदों और क्रांतिकारी स्थलों पर डॉ. सिंह के शोध की सराहना करते हुए उन्हें पद्मश्री देने की मांग की। कार्यक्रम में शायर आदिल अहमद आदिल को साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने क्रांति स्थलों के संरक्षण और युवाओं में देशभक्ति की भावना मजबूत करने पर जोर दिया। अध्यक्षता डॉ. शिवचरण शर्मा मधुर ने की। मुख्य अतिथि डॉ. जितेंद्र कुमार त्यागी रहे। संचालन अरुणा पंवार ने किया। संवाद