सहारनपुर जातीय हिंसा के मास्टरमाइंड और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ 'रावण' के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन उनसे जुड़ी ये 10 बड़ी बातें आप नहीं जानते होंगे। जानने के लिए जरूर पढ़ें...
सहारनपुर जातीय हिंसा के मास्टरमाइंड और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ 'रावण' को यूपी पुलिस ने बृहस्पतिवार को हिमाचल के डलहौजी से अरेस्ट कर लिया है। चंद्रशेखर पिछले दो महीने से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तालश में जुटी हई थी लेकिन पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। बता दें कि सहारनपुर में हुए दंगे के पीछे चंद्रशेखर का हाथ बताया जा रहा था। लेकिन इसकी पुष्टी तभी होगी जब चंद्रशेखर इस बात को कबूल लेगा। आज शाम तक पुलिस चंद्रशेखर को यूपी में ले आएगी।