उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में केले के गोदाम में बने कोल्ड स्टोर में करंट आने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक झुलस गया।
विज्ञापन
फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर भादो निवासी शाकिर (35) पुत्र इमरान और बुरहान पुत्र अफजाल रविवार की सुबह 10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर के पास स्थित हाजी के होटल पर चाय पी रहे थे। इसी दौरान वे होटल के बगल में स्थित कोल्ड स्टोर के गेट के सामने खड़े होकर बात करने लगे।
बताया कि अचानक उनका हाथ कोल्ड स्टोर के लोहे के चैनल पर लग गया। उसमें करंट दौड़ रहा था जिसकी चपेट में आकर साकिर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बुरहान म झुलस गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ घर ले गए।