फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: घर में चल रहा था कमेला, भारी मात्रा में मांस बरामद, आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही पुलिस

Fri, 08 May 2020 07:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन के बावजूद सहारनपुर में थाना मंडी क्षेत्र के झोटेवाला क्षेत्र में अवैध रूप से पशु कटान और मांस की बिक्री की सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारा। एक घर के ही कई कमरों और बेड के नीचे काफी मात्रा में मांस बरामद किया गया। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने कुछ महिलाओं से पूछताछ की। वहीं नोटिस जारी करने के साथ ही पुलिस ने 18 लोगों को नामजद कर छानबीन शुरू की है।

विज्ञापन


थाना मंडी प्रभारी आदेश त्यागी के मुताबिक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने झोटेवाला क्षेत्र में छापा मारा था। यहां एक घर के ही कई कमरों में अलग-अलग जगहों से मांस बरामद किया गया। इससे यहां अवैध पशु कटान की स्थिति सामने आई है। जांच टीम को घर में कुछ महिलाएं तो मिलीं मगर यहां के पुरुष फरार हो गए। 

यह भी पढ़ें: यूपीः लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस टीम पर हमला, सभासद समेत 50 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


महिलाओं से पूछताछ के आधार पर इस क्षेत्र के निवासी वहीद कुरैशी, शाकिर, उस्मान, कामिया, गुलनाज, खुशनुमा, शहनाज, बहार, इरशाद, आजम, बिलाल, शिम्मी, निम्मी, हारून, साजिद, शमशेर, साजिद और सादा को अवैध पशु कटान के अलावा महामारी अधिनियम के तहत नामजद किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही पशु कटान और इसमें शामिल लोगों के नेटवर्क का पता चलेगा।
विज्ञापन


शहर से देहात तक हो रहा अवैध पशु कटान
लॉकडाउन के बावजूद शहर से देहात तक अवैध रूप से पशु और गोवंश कटान किया जा रहा है। पिछले तीन सप्ताह में ही थाना मंडी, कुतुबशेर से लेकर देहात के थानों में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। इन मामलों में अब तक 11 से अधिक आरोपी पकड़े गए हैं। इनसे काफी मात्रा में मांस बरामद किया गया है। लॉकडाउन में पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी के बावजूद घरों तक में अवैध कमेले चलाए जा रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें