फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: रोजा इफ्तार पार्टी करने पर कांग्रेस नेता समेत 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आठ लोग हिरासत में

Sat, 16 May 2020 01:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

  • कांग्रेस नेता समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • इनमें नगर पंचायत के तीन सभासद भी शामिल
  • रोजा इफ्तार पार्टी करने के मामले में हुई कार्रवाई
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद के बेहट थाना क्षेत्र में फार्म हाउस पर रोजा इफ्तार पार्टी करने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता संजीव कर्णवाल समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें नगर पंचायत के तीन सभासद भी शामिल है।

विज्ञापन


गांधी चौक निवासी कांग्रेस नेता संजीव कर्णवाल उर्फ बॉबी ने 14 मई की शाम करीब साढ़े सात बजे बिना अनुमति के कस्बे के पास स्थित अपने फार्म हाउस पर रोजा इरफ्तार पार्टी का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हो हुए और सोशल डिस्टेंस का ध्यान नहीं रखा गया। 

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन का उल्लंघन, सामूहिक नमाज अदा करने पर 15 गिरफ्तार, 30 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में संजीव कर्णवाल, सभासद मुस्तकीम अय्यूबी, नौशद मालिक, सलीम के अलावा मोहल्ला शहरी दरवाजा निवासी गुड्डू पीरजादा, मोहल्ला महाजनान निवासी नदीम खान, इंदिरा कालोनी निवासी हारून, मोहल्ला लौहारान निवासी मास्टर जमील, मोहल्ला मनिहारान निवासी वज्जु, अहमद कालोनी निवासी गुल्लू मलिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें से पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

बेहट कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें