उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद के देवबंद कस्बे में बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में अब सक्रिय केस की तादाद 33 हो गई है। सहारनपुर में अब तक कुल 192 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। हालांकि सहारनपुर अब भी रेड जोन में है।
प्रशासन-पुलिस और स्वस्थ विभाग की समीक्षा के बाद सहारनपुर जनपद से कई हॉटस्पॉट एरिया को खत्म कर दिया गया है। अब जनपद में 11 हॉटस्पॉट रह गए हैं। हालांकि अभी कोरोना की 658 जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
यह भी पढ़ें: पंजाब से पैदल अपने घर बिहार जा रहे मजदूरों को बस ने कुचला, छह की मौत, चार गंभीर घायल
बताया गया कि शहर में अभी तक 159 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं। कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि देवबंद में बृहस्पतिवार को एक पॉजिटिव केस मिला है। वहीं समीक्षा के बाद जनपद के कुछ एरिया को हॉटस्पॉट से मुक्त किया गया है। इन जगहों पर कई दिनों से कोई पॉजिटिव रिपोर्ट नहीं आई है। लिहाजा जिलाधिकारी की संस्तुति पर ये निर्णय लिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/