फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: जमीनी विवाद में मारपीट, बेरहमी से एक-दूसरे पर टूट पड़ी महिलाएं, दर्जनों घायल

Wed, 19 Sep 2018 06:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
जमीन को लेकर हुए विवाद में घायल महिला व बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मामला यूपी के सहारनपुर का है जहां माल्लाहेड़ी गांव में आबादी की जमीन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट हो गई, जिसमें महिला और बच्चों समेत बस 12 लोग घायल हुए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जानें क्या था पूरा मामला:-

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
माल्लाहेड़ी गांव निवासी सुभाष और राजपाल के बीच आबादी की जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह दस बजे दोनों पक्षों की महिलाओं में किसी बात को लेकर कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में सुभाष पक्ष से सुमित्रा, जगवती, काजल, आरती, बंटी व बबली तथा राजपाल पक्ष से रजनी, सुषमा, तारा, बाला, प्रभा व राधा घायल हुई है। 

इसी बीच  कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि अभी किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें