प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नितिन कंदवाल ने पुष्टि की। दूसरा मरीज चिलकाना का रहने वाला है। इसका सैंपल भी हरिद्वार ही में लिया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उक्त युवक को भी कोविड-19 सेंटर में भर्ती कराया गया है।
साथ ही संपर्क में आए परिजनों को क्वारंटीन किया गया है। मोहल्ले को सील किया गया है। चूंकि दोनों की सैंपलिंग हरिद्वार में हुई थी। ऐसे में यह सहारनपुर में काउंट नहीं होंगे। उधर, दो मरीजों के रिकवर होने पर उन्हें छुट्टी दी गई। अब जनपद में एक्टिव मरीज 34 रह गए हैं।
35 लोगों के रैंडम सैंपल लिए
चिलकाना। कोरोना के मरीजों की जांच के लिए जिला स्तरीय मेडिकल मोबाइल यूनिट टीम ने खेड़ामवात में मिनी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। डॉ. राजेश कुमार ने लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी दी। कुल 35 लोगों के रैंडम सैंपल लिए। टीम में डॉ. दीपक चौधरी, डॉ. जयप्रकाश शर्मा, अंकित कुमार, निकसन चौधरी, सरिता चौधरी, सुनील कुमार, विवेक, ग्राम प्रधान रियाजुल आदि थे।
सहारनपुर के दो युवक हरिद्वार में सैंपल देकर आए थे। एक बेहट और दूसरा चिलकाना का है। हरिद्वार के चिकित्सा विभाग से सूचना मिली है कि दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हमने दोनों को कोविड-19 में भर्ती करा दिया है। मगर दोनों मरीज सहारनपुर में काउंट नहीं होंगे। -डॉ. बीएस सोढी, सीएमओ।