रॉग साइड में आने के कारण हुआ हादसा
बेहेडेकी गांव में कन्या इंटर कॉलेज के समीप सड़क पर स्पीड ब्रेकर आधा बना हुआ है। सूत्र बताते हैं कि दोनों बाइकों की स्पीड तेज थी और दोनों एक ही साइड से आ रहे थे। दुघर्टना का शिकार हुआ विकास जहां पांच बहनों का अकेला भाई था। वहीं मृतक मोनू छह भाईयों में सबसे छोटा था। दोनों फैक्ट्री में नौकरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे।
हेलमेट होती तो बच सकती थी जान
हेलमेट न होने के कारण दो दिन के भीतर अलग-अलग सड़क दुघर्टनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। सोमवार को भी दुघर्टना का शिकार हुए युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। यदि हेलमेट होता तो संभवत: उनकी जान बच सकती थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/