फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: त्योहारों के बीच सुरक्षा के दावे हवाई, लगातार दो युवकों की हत्या से हड़कंप

Wed, 23 Oct 2019 12:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बरामद शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में त्योहारों के मद्देनजर जहां पुलिस सुरक्षा के लिए चौकन्नी दिखाई दे रही है वहीं अपराधियों को कानून की जरा भी परवाह नहीं है। सहारनपुर जिले में अक्टूबर माह में लगातार दो भाजपा नेताओं की हत्या के बाद बुधवार को दो युवकों की हत्या से सनसनी फैल गई।  सूचना पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल के लिए पहुंची और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। 
विज्ञापन


सरसावा में बीती रात से गायब एक युवक का शव बरामद हुआ है। जिसे गोली लगी हुई है। मौके से एक कारतूस भी बरामद हुआ है। दूसरी ओर, बेहट के नहर मलकपुर गांव के पूर्वी यमुना नहर में युवक की लाश मिली है। जिसके शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस जांच में हत्या की आशंका जताई गई है। 
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद के सरसावा क्षेत्र से मंगलवार की सुबह से योगेश (32 वर्ष) निवासी झबीरण का शव बुधवार की सुबह बरामद हुआ। बताया जाता है कि योगेश सुबह से लापता था। पुलिस को सूचना दी गई थी, पुलिस ने मंगलवार की रात आठ बजे सर्च आपरेशन चलाकर बंद कर दिया। बुधवार की सुबह उसकी लाश मिली। उसकी हत्या गोली मारकर की गई है। मौके से कारतूस भी बरामद हुआ है। 

वहीं मंगलवार रात को सर्च ऑपरेशन पुलिस की ओर से बंद करने पर लोगों में पुलिस के रवैया के प्रति गहरी नाराजगी है। गांव के लोगों का आरोप है कि पुलिस यदि रात में लापता युवक का संज्ञान लेकर सर्च आपरेशन चलाती तो युवक की जान बच सकती थी। फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है। 

दूसरी ओर, बेहट के नहर मलकपुर गांव के पास पूर्वी यमुना नहर में एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की उम्र 24-25 साल की बताई जा रही है। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें