सहारनपुर जनपद के सरसावा क्षेत्र से मंगलवार की सुबह से योगेश (32 वर्ष) निवासी झबीरण का शव बुधवार की सुबह बरामद हुआ। बताया जाता है कि योगेश सुबह से लापता था। पुलिस को सूचना दी गई थी, पुलिस ने मंगलवार की रात आठ बजे सर्च आपरेशन चलाकर बंद कर दिया। बुधवार की सुबह उसकी लाश मिली। उसकी हत्या गोली मारकर की गई है। मौके से कारतूस भी बरामद हुआ है।
वहीं मंगलवार रात को सर्च ऑपरेशन पुलिस की ओर से बंद करने पर लोगों में पुलिस के रवैया के प्रति गहरी नाराजगी है। गांव के लोगों का आरोप है कि पुलिस यदि रात में लापता युवक का संज्ञान लेकर सर्च आपरेशन चलाती तो युवक की जान बच सकती थी। फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।
दूसरी ओर, बेहट के नहर मलकपुर गांव के पास पूर्वी यमुना नहर में एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की उम्र 24-25 साल की बताई जा रही है। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।