फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में दर्दनाक हादसा, मोमबत्ती से लगी आग, मां और दो मासूम बच्चों की दम घुटने से मौत

Mon, 23 Dec 2019 10:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद के नकुड़ थाना इलाके में बीती रात दर्दनाक घटना घटी। एक मकान में आग लगने से घर में सो रही मां और उसके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना से परिवार और गांव में तीन की मौत के बाद मातम का माहौल है।

 

परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए पंचनामा भरवा के शवों को ले गए। पुलिस फिलहाल मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना बीती रात की है। एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

सहारनपुर जनपद के नकुड़ थाना इलाके के बंजारन गांव में बीती रात करीब 11 बजे गर्म कपड़े बेचने वाली महिला के घर में आग लग गई।

मोमबत्ती से कपड़ों में आग लगी और आग कुछ ही पलों में दो कमरों में फैल गईं। घर के अंदर कपड़ा बेचने वाली मां मुन्नी, 7 साल का बेटा आलीशान और 5 साल की बेटी सो रहे थे। जिनकी दम घुटने से मौत हो गई। 

 

विज्ञापन

घटना के दौरान पति सलीम घर में नहीं था। वह चालक का काम करता है। घटना की जानकारी लगते गांव में मातम का माहौल बन गया। एसडीएम पीएस राणा, सीओ शिवेंद्र, थानाध्यक्ष सुशील बीती रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
 
पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया लेकिन परिजनों के कहने पर बिना कोई कार्रवाई के ही केवल पंचनामा भरवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें