रेलवे स्टेशन से पीड़िता सहित आरोपी गिरफ्तार
शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन से सिद्धार्थ निवासी निर्भयपुरम, थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया।
इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी रजत निवासी निर्भयपुरम, थाना कोतवाली नगर को गंगोह के विद्यार्थी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
केस में बढ़ाई गईं दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराएं
क्षेत्राधिकारी शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि जांच और पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराएं भी शामिल कर दी गई हैं। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।