फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: श्रद्धालुओं से भरा टैंपो पलटा, तीन महिलाओं सहित छह घायल

Wed, 24 Oct 2018 07:12 PM IST
Vikas Shekhawat न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
saharanpur news
विज्ञापन

सहारनपुर के बेहट में मंगलवार रात शाकंभरी देवी रोड पर श्रद्धालुओं के टैंपू के सामने अचानक नील गाय आ गई। नीलगाय से टकराने पर टैंपू अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें सवार तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को 100 डायल पुलिस की गाड़ी एवं 108 एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसा रात 8 बजे भागूवाला व बड़वाला गांव के बीच हुआ।

 देवबंद के साखन वाला गांव निवासी सौराज अपने परिवार के लोगों एवं परिचितों को अपने टैंपू में लेकर मां शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए आया था। रात जब वह वापस आ रहे थे, तो भागूवाला गांव से निकलने पर अचानक सड़क पार करते समय उनके टैंपू के सामने नीलगाय आ गई। टैंपू नीलगाय से टकराने पर सड़क पर पलट गया। 
विज्ञापन


हादसे में टैंपू में सवार सौराज की पत्नी सुधा, बेटी मीना एवं बेटा संदीप, कोमल देवी पत्नी शीशपाल, मोहित पुत्र मदन पाल एवं टैंपू चला रहा सौराज घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर 100 डायल पुलिस एवं 108 एंबुलेंस घटनास्थल पहुंची और घायलों को  सीएचसी लेकर आई। यहां से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें