सहारनपुर जनपद के रामपुर थाने में तैनात एसआई मुकेश कुमार शर्मा का आज अचानक निधन हो गया। बताया गया कि उनकी आज सुबह अचानक तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिला बुलंदशहर तहसील डिबाई गांव असदपुर खेड निवासी मुकेश कुमार शर्मा पुत्र स्वर्गीय राम वकील शर्मा की सुबह अचानक तबियत ख़राब हो गईं। इसके बाद उनको सीएचसी में भर्ती कराया गया। जंहा से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इसके बाद उनको मेडिग्राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि सुबह एसआई मुकेश कुमार शर्मा की तबीयत अचानक खराब होने से उनका निधन हो गया।